उभांव पुलिस को चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

बिल्थरारोड। अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को उभांव पुलिस टीम को मिली सफलता ।इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह ने बताया कि शुक्रवार के सुबह लगभग साढ़े 9 बजे पुलिस को मुखबीर की सूचना पर ग्राम शाहकुण्डैल के पास एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक नफर अभियुक्त आकाश राजभर 19 वर्ष पुत्र रामआसरे राजभर निवासी मुबारकपुर थाना उभांव जनपद बलिया कही भागने के फिराक में है। मौके पर पुलिस ने पहुँचकर अभियुक्त आकाश राजभर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 इन्द्रासन यादव ,कां0 मनीष जायसवाल थाना उभांव शामिल रहे।
