भारत देश भागवान, संतो,भक्तों का देश है- ईश्वर दास ब्रह्मचारी जी

बिल्थरारोड । सर्वेश्वर मानस मंदिर चौकियां के तत्वावधान में चल रही 9 दिवसीय पंच कुण्डीय अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ एवं हनुमान जन्मोत्सव समारोह मंगलवार की शाम बैदिक रीति रिवाज से यज्ञ की हवन-पूजन, आरती, गुरु पूजा के बाद सम्पन्न हो गया। शिवशक्ति परमधाम डूहां के परिबज्रकाचार्य स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने कहा कि मौसम के विपरीत परिस्थतियों के बाद यह महायज्ञ सकुशल सम्पन्न हो गया। महात्माओ, विद्वतजनों, माताओं बहनों के सहयोग से 9 दिवसीय यज्ञ का समापन हो रहा है। संतो की वाणी शांति प्रदान करता है। यह भारत देश भागवान, संतो,भक्तों का देश है। यज्ञाचार्य पं. रेवती रमण तिवारी ने गुरु चरणों की पूजा उपरांत कहा कि महापुरुषों को यज्ञ में बुलाकर उनका संत्कार, सम्मान कर संतुष्ट करना ही यज्ञ की मूल परिभाषा है। यज्ञ में हम 33 कोटि देवताओं को आदर सत्कार देकर उनका सम्मान करते है। यज्ञ के बिना संसार का अस्तित्व ही नही है। मौनी बाबा ने क्षेत्रीय पत्रकारों को यज्ञ से सम्बन्धित समाचारों के कवरेज से प्रसन्न होकर ऊनी साल प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं साधु संतों को माला पहनाकर उन्हें अंचला से सम्मानित किया।श्याम बिहारी चौरसिया, अशोक गुप्ता एवं रामकृपाल चौरसिया ने अद्वैत शिवशक्ति परमधाम डूहां के परिबज्रकाचार्य स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी को जहां माला पहनाकर बस्त्रों से सम्मानित किया वहीं यज्ञाचार्य पंडित रेवती रमण तिवारी व उनकी टीम को भी आंचल प्रदान कर सम्मनित किया।अंत में गुरु आरती के बाद यज्ञ का समापन किया गया। महायज्ञ के आयोजन की ब्यवस्था में मौनी बाबा के विशेष वाहक मन्धाता सिंह एवं एस.एन. यादव ,सौरभ सिंह ”गोलू सिंह”, सुनील सिंह, दीपक गुप्ता, संजय चौरसिया उर्फ सन्नी, अक्षय मौर्य, रवि चौरसिया, सुधीर चौरसिया, रोहित चौरसिया उर्फ गप्पू, अंगद मौर्या, शिवम चौरसिया, विवेकानन्द गुप्ता, रामचन्दर राजभर, रोहित राजभर, अजय कुमार, दीपक राजभर, मनीषा चौरसिया, तमन्ना चौरसिया, झाबर तुरहा, दुर्गविजय, राजेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बप्पी गुप्ता, परशुराम बम, मानिक चन्द चौरसिया, अमरजीत सिंह, अनूप सिंह, अभिषेक चौरसिया, कृष्णा मद्धेशिया निरन्तर लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *