उभांव पुलिस द्वारा 16 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रविवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस द्वारा 16 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रविवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह ने बताया कि उ0नि0 इन्द्रासन यादव व टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर मझवलिया मोड व मधुबनी मोड़ से दो व्यक्तियों के पास से अवैध कच्ची देशी शराब बंटी बबली 200 ml की 30 पाउच व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्ततों वीरेंद्र यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी उचाडीह की मठिया थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर, विश्राम राजभर पुत्र दुखन्ति राजभर निवासी खैराखास थाना उभांव को गिरफ्तार किया जिनके खिलाफ मु0अ0सं0 139/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम, मु0अ0सं0 140/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 इन्द्रासन यादव, उ0नि0 शिवम कुमार वर्मा, कां0 अच्छेलाल यादव शामिल रहे।
