पंच कुंडी अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ व हनुमान जयंती की तैयारी जोरों शोरो पर!

बिल्थरारोड / पंच कुंडीय अद्वैत शिव शक्ति महायज्ञ एवं हनुमान जन्मोत्सव समारोह आगामी 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम सर्वेश्वर मानस मंदिर बेल्थरा रोड में चौकिया मोड़ के प्रांगण में आयोजित किया गया है। जिसकी सम्पूर्ण तैयारी पूरी हो चली है।
सूचना के अनुसार कार्यक्रम में आगामी 15 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से जल कलश यात्रा के साथ इस आयोजन का शुभारंभ हो जाएगा। 16 अप्रैल को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, देवी पूजन एवं अरणीमंचन द्वारा अग्नि स्थापना एवं यज्ञ की आरती होगी। आगामी 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक प्रतिदिन बेदी पूजन, हवन एवं आरती का आयोजन होगा एवं आगामी 23 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण करने का आयोजन आयोजित है। इसके अलावे प्रतिदिन पूज्य गुरुदेव स्वामी श्री ईश्वर दास ब्रह्मचारी मौनी बाबा के दर्शन एवं धर्मोपदेश सुलभ रहेगा। प्रतिदिन सायं 5 बजे से 8 बजे रात्रि तक पंडित श्री प्रवीण कृष्ण जी महाराज (वृंदावन धाम) के श्रीमुख से शिव पुराण कथा सत्संग एवं प्रवचन आयोजित होगा। आगामी 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक गंगा आरती प्रातः 5:30 बजे एवं सायं 6:00 बजे आयोजित होगा। यह संपूर्ण आयोजन जगद्गुरु शकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज के निर्देशन में संपन्न होगा, साथ ही उनके उपदेश आगामी 19 तथा 20 अप्रैल की शाम सुलभ होगा।
उक्त सूचना सर्वेश्वर मानस मंदिर चौकियां के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *