बेल्थरा रोड इकलौते चिराग के बुझने से पसरा मातम!

बिल्थरारोड। नगर के बस स्टेशन निवासी एक 26 वर्षीय  होनहार युवक आरव उर्फ आकाश की शुक्रवार की देर शाम वाराणसी में अचानक सीने में दर्द होने से  निधन हो गया।  इस घटना की खबर मिलते ही अपने एकलौते चिराग के असामयिक मृत्यु पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टेशन निवासी आरव मद्धेशिया उर्फ आकाश पुत्र मोहन मद्धेशिया वाराणसी में रहकर  किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। शुक्रवार की देर शाम आरव  उर्फ आकाश के सीने में दर्द शुरू हो गया और वह अचेत हो गया उसके दोस्तों द्वारा आनन फानन में बीएचयू अस्पताल ले गए । जहाँ डॉक्टर ने आरव को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही परिजन समेत पूरे नगर में कोहराम मच गया। मोहन मद्धेशिया का दो लड़कियां और एकलौता लड़का था। आकाश के आसमयिक निधन से घर का चिराग बुझ गया और परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट गया। खबर मिलते ही चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त और गणमान्य लोग उनके घर पहुँचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। शनिवार के भोर में शव एम्बुलेंस से बेल्थरारोड लाया गया। जिसका अन्तिम संस्कार तुर्तीपार सरयू नदी के तट पर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *