स्मार्टफोन का सदुपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करना चाहिए- अजय सिंह

बिल्थरारोड। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवा सशक्तिकरण स्मार्टफ़ोन वितरण योजना के अंतर्गत रविवार को फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह महाविद्यालय ससना बहादुरपुर में बीए, बीएससी , बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र – छात्राओं को ‘स्मार्टफ़ोन’ वितरित किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान अजय सिंह ने कहा कि आधुनिक शिक्षा बिना स्मार्टफोन, टेबलेट और अन्य तकनीकी संसाधनों के बिना सम्भव नही है। छात्रों को इसका सदुपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करना चाहिए। इसके दुरुपयोग से बचने की अपील किया। महाविद्यालय के प्रबंधक रविशंकर सिंह पिक्कू ने छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों को उच्चशिक्षा के लिए मोबाइल और टैबलेट का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस योजना से लाभान्वित सभी छात्र अब डिजिटल दुनिया से जुड़कर अपनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के साथ खुद को और ज्यादा सशक्त व आत्मनिर्भर बना सकेंगे। इस मौके पर महाविद्यालय के उपप्रबंधक विवेक सिंह परिहार, प्राचार्या डॉ अरुणा पाल, जमील अहमद,विपिन गुप्ता, अनवर, संजय सिंह, सुग्रीव राम, सोनू यादव, तेजबहादुर, प्रियंका सिंह, प्रभात, जगदीश, राजेश, प्रियंका गुप्ता, मुकेश पंकज सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *