पेट मे उठे दर्द से अचानक ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर की मौत

बिल्थरारोड / सीएचसी सीयर पर कार्यरत सविंदा कर्मचारी ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर लीलावती वर्मा की मंगलवार की देर रात्रि 2 बजे अचानक पेट मे उठे दर्द से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम फरसाटार निवासी बीपीएम वर्मा लगभग 10 वर्षो से सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र सीयर पर तैनात थी। मंगलवार की शाम से ही उनके पेट में हल्का दर्द था। उसी दौरान उन्होंने सीएचसी सीयर की विभागीय बैठक में भी भाग लिया था। पेट मे बढ़ते दर्द को लेकर चिकित्सकों ने अपने स्तर पर उपचार शुरू किया था। किंतु रात में अचानक 2 बजे उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे सवास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ तनवीर आज़म ने कहा कि दिवगंत वर्मा की कमी को हम कैसे पूरा कर पाएंगे। हम सभी लोग स्तब्ध है। दिवगंत बीपीएम वर्मा का एक 7 वर्षीय पुत्र मनीष वर्मा है। दुख की घड़ी में अधीक्षक डॉ तनवीर आज़म, प्रधान जफरुल हक सहित सैकड़ों की संख्या में आशाबहु, एनम और सवास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
राजन
