मित्र की मां के निधन पर सोनाडीह पहुंचे मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, परिजनों को बंधाया ढांढस

बेल्थरा रोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ शनिवार को बेल्थरा रोड क्षेत्र के सोनाडीह ग्राम सभा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने छात्र जीवन के मित्र नवीन सिंह की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मंत्री दयालु सोनाडीह गांव स्थित नवीन सिंह के आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में अपनों का बिछड़ना अत्यंत पीड़ादायक क्षण होता है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक की इस कठिन घड़ी में परिवार के सभी सदस्यों को असीम दुख सहन करने की शक्ति दें।

मंत्री के पहुंचने पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, सोनू यादव, मृत्युंजय शुक्ला, मनोज यादव, अंचल यादव, ग्राम प्रधान सूर्यभान भारती सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *