बेल्थरा रोड नवजीवन इंग्लिश स्कूल में साइंस प्रोजेक्ट का आयोजन!
बेल्थरा रोड /नवजीवन इंग्लिश स्कूल में बच्चों का मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम बेल्थरारोड ने बच्चों द्वारा विभिन्न विज्ञान के माडलों का अवलोकन कर उसके क्रिया कलापों की जानकारी ली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बेल्थरारोड के नवजीवन इंग्लिश स्कूल में आयोजित बच्चों का मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का उपजिलाधिकारी ए आर फारुकी व प्रिंसिपल ग्रेसी जान ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि माता पिता बच्चों का लालन-पालन करते हैं परन्तु स्कूल ही उन्हें सेप देते हैं कि उनका किस तरह पर्सनालिटी डेवलप हो। अनुशासन से लेकर बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य स्कूल के जिम्मे होता है। जो एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। कहा कि अनुशासन व कड़ी मेहनत ही अच्छे भविष्य का आधार होती है। उन्होंने बच्चों से एक लक्ष्य निर्धारित करने व मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। इसके पूर्व उपजिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले बच्चों से उन्होंने उसको बनाने का उद्देश्य व उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों पर लोगों ने तालियां बजाकर उन्हें प्रोत्साहित किया। बच्चों ने सोशल मीडिया एक्ट ड्रामा, कव्वाली, इंडियन वर्सेज यूरोपियन डांस, डांडिया नृत्य सहित एक दर्जन से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल ग्रेसी जान ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।




