भूमि विवाद मामले में पैरवी करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता बलिराम राजभर का उभांव पुलिस ने रविवार को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खिजीरपुर गांव के एक भूमि विवाद मामले में पैरवी करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता बलिराम राजभर का पुलिस ने रविवार को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त हो गया। गांव में सुरेश प्रसाद और बबलू कुमार के बीच भूमि विवाद को मामले में पुलिस ने रविवार को थाना पर बुलवाया। मामले में पैरवी के लिए भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस बीच दरोगा के साथ हुए वार्ता के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष से सुरेश प्रसाद ग्राम तिरनई खिजीरपुर में सुरेश प्रसाद, सतीश चंद्र और बबलू कुमार के साथ भाजपा कार्यकर्ता बलिराम राजभर का भी धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पुलिस के इस कार्रवाई से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी व्याप्त हो गया। इसे लेकर तहसील पर जबरदस्त गहमगहमी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *