गांवों में नियुक्त सफाईकर्मियों द्वारा सफाई कार्य नही करने से रास्तो पर जल जमाव होने से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका

बिल्थरारोड : स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे है गांवो में नियुक्त सफाई कर्मचारी। सफाई कर्मियों द्वारा गांवो में सफाई न करने से चहुँओर गन्दगी का साम्राज्य फैला हुआ है। क्षेत्र के कुन्डैल नियामत अली गांव के बहोरवा रोड में नालियों की साफ सफाई न होने से नालियों का गन्दा पानी रास्ते पर फ़ैल गया है। जिसके चलते उस रास्ते से आने जाने में लोगो को जलालत झेलनी पड़ रही है। गांवो में बजबजाती नालियो के चलते लोगो का खाना पीना भी दूभर हो गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका प्रबल हो गयी है। सूत्रों की आने तो क्षेत्र के किसी भी गांव में सफाई कर्मी जाते ही नही है। महीने में एक से दो बार जाकर ग्राम प्रधान के यहाँ हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर मात्र से ही पूरे महीने की सफाई कर देते है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार सम्बन्धित अधिकारी से की गयी पर उनके कान पर जूँ तक नही रेग रहा है। अधिकारियो की मिली भगत से सफाई कर्मी घर बैठे अपना बेतन आहरण कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *