ठाकुर जी मन्दिर के महंत रामजी दास ने उभांव पुलिस से मन्दिर के कमरे में जबरजस्ती दुकान खोलने वाले दुकानदार से कब्जा हटवाने की मांग किया है।

बिल्थरारोड। नगर के वार्ड नम्बर 5 बिचला पोखरा के समीप स्थित ठाकुर जी मन्दिर के कमरे में दुकान खोलने वाले दुकानदार द्वारा जबरजस्ती नही छोड़ने पर ठाकुर जी मन्दिर के महंत रामजी दास ने उभांव थाना प्रभारी को तहरीर देंकर उक्त दुकानदार की दुकान को खाली कराने का आग्रह किया है। जिससे शासन की मंशा के अनुरूप मन्दिर के रास्ता का निर्माण कराया जा सके। ठाकुर जी मन्दिर के महंत रामजी दास ने पुलिस को दिए गए तहरीर में उल्लेख किया है कि मोहन पुत्र स्व0 स्वामीनाथ द्वारा मन्दिर की दुकान खाली नही किया जा रहा है। और उल्टे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मात्र 250 रुपये ही किराया दिया जाता है। मन्दिर का और रास्ता बन गया है। बीच मे इस दुकान को तोड़कर रास्ते में मिलना है। किन्तु मोहन द्वारा जबरजस्ती मन्दिर के कमरे में दुकान खोलकर कब्जा किया गया है। मन्दिर के महंत ने उभांव थाना प्रभारी से इसकी जांच कर मोहन के खिलाफ कारवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवाने की मांग किया गया है। जिससे मन्दिर का रास्ता बनवाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *