सीएचसी सीयर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह के देखरेख में गाइनी सर्जन डॉ पल्लवी सिंह ने ऑपरेशन कर कराया प्रसव

बिल्थरारोड। ओपीडी के मामले में जिले में अव्वल स्थान रखने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर मंगलवार शाम को ऑपरेशन से दूसरा बच्चा पैदा हुआ। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। यहाँ पर दो महिला डॉक्टर और एक महिला गाइनी सर्जन की नियुक्ति हो जाने से समीपवर्ती जिले से भी भारी संख्या में महिला मरीज आ रहे है। सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि महिला गाइनी सर्जन आ जाने के बाद गरीब प्रसूताओं का प्राइवेट अस्पतालों द्वारा किये जाने वाले आर्थिक शोषण पर अब विराम लग जायेगा। कहा कि ऑपरेशन पूरी तरह से निःशुल्क है। यहाँ पर आक्सीजन के अतिरिक्त सभी सुविधाएं सुलभ है। ज्ञात हो कि बीते 15 अगस्त को कुचहरा गांव निवासी अनामिका मौर्या पत्नी अंकित मौर्य 24 वर्ष का ऑपरेशन से डॉक्टर पल्लवी सिंह द्वारा ऑपरेशन से सीएचसी सीयर पर पहली बार बच्चा पैदा कराया गया। यह दूसरा ऑपरेशन के द्वारा बच्चा पैदा हुआ है। गाइनोलॉजिस्ट डॉ पल्लवी सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के उमरगंज निवासिनी प्रसूता सिमरन 25 वर्ष पत्नी फैजान अहमद का बच्चा पैदा होने का समय अधिक हो गया था। बच्चे के धड़कन की स्थिति खराब देख ऑपरेशन करने के लिए कहा इसके बाद परिजनों की सहमति पर ऑपरेशन थियेटर में जाया गया। जहाँ डॉ पल्लवी सिंह और उनकी टीम द्वारा ऑपरेशन किया गया।जहाँ प्रसूता ने ऑपरेशन से लड़के को जन्म दिया। प्रसूता का यह पहला बच्चा है।ऑपरेशन के बाद जच्चा – बच्चा दोनों स्वस्थ है।पहली बार सीएचसी सीयर पर महिला गाइनोलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई है। सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह के देखरेख में ऑपरेशन करने वाली टीम में गाइनी सर्जन डॉ पल्लवी सिंह, डॉक्टर पूजा सिंह महिला चिकित्साधिकारी, डॉ चंदन सिंह राठौर निश्चेतक , स्टाफ नर्स गिरिजा देवी, चंद्रभान यादव, महेन्द्र नाथ तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *