दयाल फाउंडेशन के हेल्थ कैंप में पहले दिन 2000 मरीजों का हुआ इलाज!
बिल्थरारोड। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा नगर के जीएम ए एम इण्टर कालेज में लगाये गए दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन शनिवार को भारी संख्या में लगभग 2 हजार मरीजो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराने के उपरांत जांच कराकर दवा लिया। निःशुल्क जांच और दवा मिलने पर दूर दराज से आये मरीजो के चेहरे पर मुस्कान दिखी। साथ ही उन्होंने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजक समाजसेवी राजेश सिंह दयाल को आशीर्वाद देते दिखे। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आये मरीजो ने लखनऊ के सुप्रसिद्ध चन्दन अस्पताल के डॉक्टरों से इलाज कराने व निःशुल्क दवा मिलने पर खुश नजर आए। लोगो का कहना था कि इस तरह का सुविधा जनक स्वास्थ्य शिविर कभी नही देखा है। ऐसे शिविर में इलाज होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के संस्थापक राजेश सिंह दयाल स्वयं रजिस्ट्रेशन व डॉक्टर काउंटर पर मरीजो को इलाज में सहयोग करते नजर आए। इनके समाज के प्रति सच्ची निष्ठा, त्याग और समर्पण का लोग जमकर सराहना करते दिखे। कहते नजर आए की राजेश सिंह दयाल सलेमपुर लोकसभा के सच्चे मसीहा है। वही राजेश सिंह दयाल ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि सलेमपुर लोकसभा की जनता का सेवा करते रहे। जनता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लखनऊ के चन्दन अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट, आर्थोपेडिक, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञयो द्वारा मरीजो का जांचकर दवा दिया गया। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उनकी टीम के रविशंकर सिंह पिक्कू, राघवेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, मोहित तिवारी, अंकित, रणविजय सिंह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।









