प्रवेश द्वार पर लगे विधायक का फोटो ढकने का मामला गरमाया, विधायक हंसू राम ने विधानसभा अध्यक्ष को दिया शिकायती पत्र

बिल्थरारोड । क्षेत्र में विधायक निधि से बने 6 प्रवेश द्वार पर लगे विधायक का फोटो ढकने का मामला गरमा गया है। विधायक ने फोटो ढकवाने वाले सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है। सुभासपा के बेल्थरारोड विधानसभा से विधायक हंसू राम ने क्षेत्र में विधायक निधि से बने प्रवेश द्वार पर प्रशासन द्वारा विधायक की फोटो पर प्लास्टिक चिपकाने को घोर निंदनीय बताया और इसे एक जनप्रतिनिधि के विशेषाधिकार हनन का मामला बताया। पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक द्वेष के तहत किया गया कार्य बताते हुए विधायक ने इसके लिए सदन में विशेषाधिकार हनन के तहत अवमानना की कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने कहा की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विधायक निधि से करीब छह प्रवेश द्वार बनवाए गए है लेकिन राजनीतिक द्वेषता के कारण पहले सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जी का फोटो प्लास्टिक से ढंक दिया गया और अब उनके फोटो पर प्लास्टिक कवर लगा दिया गया है। जो गलत है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वांचल में सभी बड़े दलों की निगाहे सुभासपा पर है। उन्होंने कहा कि 2024 में सुभासपा का साथ जिस दल को मिलेगा, वहीं पूर्वांचल में ज्यादा लोकसभा सीट निकल पाएगी। विधायक ने बेल्थरारोड में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि सपा, भाजपा या जिस दल के साथ सुभासपा होगी, वहीं सरकार बना सकेगी क्योंकि पूर्वांचल समेत यूपी के अधिकांश लोकसभा सीट पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की जबरदस्त लोकप्रियता है और पार्टी की मजबूत पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *