पिकप के धक्के से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

मृतक के घर के पास लगी भीड़

बिल्थरारोड। स्थानीय निवासी एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मधुबन मार्ग पर बभनियाव गांव के समीप पिकप के धक्के से घटना स्थल पर मौत हो गयी। उभांव पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 3 निवासी इजहार अहमद 60 वर्ष मीट की दुकान चलाते है। शनिवार की सुबह घर से चाय पीकर लगभग 6 बजे अपनी बिक्की दो पहिया गाड़ी से बकरा खरीदने के लिए अखोप बभनियाव जा रहे थे इसी बीच मधुबन के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकप गाड़ी ने इजहार के बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर दूर जा गिरे और घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकप चालक पिकप छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पिकप पर पशु लदा था। घटना की खबर मिलते ही परिजन समेत शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *