जीएम ए एम इन्टर कालेज बेल्थरारोड के प्रवक्ता संजय कुमार पाण्डेय का कद उच्चा करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रसड़ा जिला प्रमुख का मिला दायित्व

बिल्थरारोड। गोरक्ष प्रांत का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन सरस्वती इंटर कॉलेज ततेरी सिद्धार्थनगर पर किया गया ।जिसमें गोरक्ष प्रांत की अध्यक्ष सुषमा पाण्डेय ने प्रांतीय एवं जिलों के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की। जिसके क्रम में जीएम ए एम इन्टर कालेज बेल्थरारोड के प्रवक्ता संजय कुमार पाण्डेय का कद उच्चा करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रसड़ा जिला प्रमुख का दायित्व दिया गया है। इसकी खबर मिलते ही लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गयी। इस मौके पर नवागत जिला प्रमुख श्री पाण्डेय ने कहा कि जो हमे जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी से निर्वहन करूंगा। वही जिला संयोजक राकेश चौहान,जिला विस्तारक ऋषभ जी को दायित्व दिया गया। इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री हरिदेव जी और डा. घनश्याम शाही जी ने इसके विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल व क्षेत्रीय विधायक सहित गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
