बेल्थरारोड नगर पंचायत का चेयरमैन पद पर जीत होने की मनोकामना पूर्ण होने पर निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने चन्दाडीह स्थित माँ मातेश्वरी का दर्शन कर मन्दिर के गर्भगृह का सुंदरीकरण कराने की घोषणा
बिल्थरारोड। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में हैट्रिक लगाने की मन्नत पूरी होने पर नवनिर्वाचित चेयरमैन रेनू गुप्ता के प्रतिनिधि निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने क्षेत्र के चन्दाडीह स्थित माँ मातेश्वरी के मन्दिर में माथा टेककर पूजन अर्चन किया। ऐसी मान्यता है कि पूर्वांचल के ख्याति प्राप्त शक्तिपीठों में एक चन्दाडीह स्थित माँ मातेश्वरी के मन्दिर में सच्चे मन से पूजन अर्चन करने से मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। ज्ञात हो कि नगर के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी पत्नी रेनू गुप्ता के जीत के लिए मन्दिर में पूजन अर्चन करने का मन्नत मांगा था। मन्नत पूरी होने पर नगर चेयरमैन पद पर रेनू गुप्ता की जीत होने के बाद शुक्रवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन रेनू गुप्ता के प्रतिनिधि निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने चन्दाडीह पहुँचकर माँ मातेश्वरी मन्दिर के गर्भगृह का पीओपी और सुंदरीकरण कराने की घोषणा किया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने मन्दिर में सभी पूजन अर्चन कर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना किया। इस मौके पर नगर के सभासद राममनोहर गांधी, सभासद परवेज हमजा गुड्डू, अशोक जायसवाल, धीरज गुप्ता, दयाशंकर, आनन्द जायसवाल, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।


