डीआरएम वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय ने किया बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के विकास कार्यो का निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण हटाने व बाउंड्री कराने का दिया निर्देश


बिल्थरारोड। डीआरएम वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय ने शनिवार को मुख्य परियोजना प्रबंधक-3 (आरवीएनएल) रेल विकास लिमिटेड वी के शुक्ला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अनुज वर्मा,उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण, पंकज सिंह, उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर / निर्माण आशुतोष पाण्डेय, एवं उप मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण नितेश पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ए पी सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वितीय यशवीर सिंह वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर० एन० सिंह, वरिष्ठ विधुत इंजीनियर(आपरेशन) अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औड़िहार-भटनी रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने इस खण्ड पर चल रही दोहरीकरण, विद्युतीकरण समेत बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर कराये जा रहे निर्माण परियोजनाओं की प्रगति एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
बेल्थरारोड स्टेशन पर डीआरयूसीसी के सदस्य देवेन्द्र कुमार गुप्त और व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार जायसवाल मंटू सहित दर्जनों व्यापारियों तथा आम जनमानस ने डी आर एम पांडेय को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही शालीमार, बापूधाम पुणे एक्सप्रेस के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए पत्रक सौंपा। साथ ही दादर एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस और कृषक एक्सप्रेस में स्लीपर का टिकट गोरखपुर और वाराणसी के बीच जारी करने की मांग पर डीआरएम पांडेय द्वारा सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा से इसके बाबत जनहित में त्वरित करवाई करने का आदेश दिया। साथ ही बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर कराये जा रहे कार्यो का जायजा लिया। तथा रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में किये गए अवैध अतिक्रमण के बाबत मातहदो को कड़ी डांट पिलाते हुए बाउंड्री कराने के साथ ही अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। बेल्थरा रोड रेलवे चौराहा की मरम्मत कराने का आदेश दिया। मीडिया के सवालों के जवाब में ”ग्रीन बेल्थरा” की प्रगति तलब कर त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिया।
इस मौके पर दुर्गा प्रसाद मधु लाला, धर्मेंद्र सोनी, अशोक मधुर, अंचल वर्मा, दिनेश सर्राफ, अशोक वर्मा, शोएब अहमद सिब्बू भाई, सुभाष चन्द जायसवाल, अजीत कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, जेपी श्रीवास्तव, मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे।
