आयुष्मान कार्ड बनाने में लाये तेजी
आयुष्मान कार्ड की प्रगति हेतु समीक्षा बैठक


बिल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के डवाकरा हाल में आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने हेतु बुधवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खंडविकास अधिकारी मधुछन्दा सिंह के द्वारा आयुष्मान कार्ड की प्रगति कितने कार्ड बनाये जा चुके है, कितने बनाये जाने है, किन कारणों से अन्य कार्ड नही बन पा रहे है, से सम्बंधित डेटा का समस्त पंचायत सहायको से जानकारी ली गई। कार्ड बनाने के दौरान आने वाली टेकिनिकल दिक्कतों को समझा गया। साथ ही इस कार्य में तेजी लाने और अतिशीघ्र इससे सबंधित रिपोर्ट को सौंपने के दिशानिर्देश दिए गए। इस दौरान पं. सहायक उपेंद्र कुमार ने समस्त पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु नए पोर्टल BIS 2 के विषय मे जानकारी उपलब्ध कराई। इसके साथ ही खंविकास अधिकारी के द्वारा ग्राम विकास से सबंधित कार्ययोजना को शेष ग्राम पंचायत के सचिवों को अतिशीघ्र सौंपने का निर्देश दिया गया। मौके पर एडीओ ISB मिर्तुंजय कुमार रॉय, एडीओ पंचायत राजेश यादव, एपीओ कामेश्वर सिंह, दयाशंकर रॉय, मनोज वर्मा, आंनद यादव सहित दर्जनों की संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे।

राजन मद्धेशिया…………..✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *