हड़ताल के चलते 48 घण्टे बाद भी पटरी पर नही आई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

बिल्थरारोड। बिजली विभाग द्वारा किये गए हड़ताल से तहसील के आवाया, पशुहारी, रजईपुर विद्युत उपकेन्द्र और माल्दा विद्युत उपकेंद्र की लगभग 48 घण्टे से बिजली आपूर्ति ठप होने से आमजन बेहाल हो गया है। तहसील फीडर से किसी तरह 2 घण्टे की बिजली आपूर्ति ही उपभोक्ताओं को मिलने से कुछ संजीवनी मिल गयी। विद्युत आपूर्ति के अभाव में अधिकांश मोबाइल चार्ज नही होने से बन्द हो गए है और इंटरनेट सेवा लगभग ध्वस्त हो चुकी है। कुछ घरों में पानी के भी लाले पड़ गए है। आवाया विद्युत उपकेन्द्र पर ग्रामीण और तहसील फीडर के लिए पर्यवेक्षक और अलग अलग चार – चार की संख्या में दो शिफ्ट मे आईटीआई कर्मी विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए लगाये गए पीडब्ल्यूडी व सिचाई विभाग के जेई और उनकी टीम पूर्ण विद्युत आपूर्ति बहाल करने में फेल दिख रहे है। जिससे 48 घण्टे में मात्र 2 घण्टे से 20 मिनट तक आवाया और माल्दा सहीत अन्य विद्युत उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति होने से सम्बंधित गांवों के लोग परेशान हो गए है। मोबाइल और अन्य इंटरनेट सेवा बन्द हो गए है। सबसे बड़ी परेशानी उन परिवारों को हो रही समरसेबुल और टूलुपम्प के माध्यम से पानी की टँकी पर पानी के लिए आश्रित है। उनको पीने व नहाने व शौच करने के लिए पानी की भारी जलालत झेलनी पड़ रही है। 48 घण्टे बाद भी आवाया व अन्य उपकेन्द्र पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए पीडब्ल्यूडी व सिचाई विभाग के जेई विद्युत आपूर्ति सम्बंधित स्थानीय लाइन कनेक्शन की जानकारी नही होने से सभी कर्मचारी पूरी तरह लाचार बने हुए है। बिजली आपूर्ति दो दिन बाद भी पयर्न विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *