केतकी सिंह बनी जिले की तीसरी महिला विधायक जानिए इनके कौन है दो और नाम-

बलिया: जिले के सियासी समीकरण बनाने और बिगाड़ने में भी अहम भूमिका रही महिलाओं ने इस बार आधी आबादी को भी चुनने का काम किया है. बांसडीह विधानसभा से केतकी सिंह द्वारा नेता प्रतिपक्ष रहे रामगोविंद चौधरी को 21134 मतों से पराजित कर हासिल की जीत इसकी बानगी है.

हालांकि इससे पूर्व अब तक सिर्फ दो महिला जनप्रतिनिधि ही जिले की विधानसभाओं से चुनकर अब तक विधानसभा पहुंच चुकी थी, लेकिन अब इनकी संख्या 3 हो गई है, जबकि लोकसभा या राज्यसभा की दहलीज पार करना अभी भी जिले की महिलाओं के लिए चुनौती बना है, जहां अभी तक इनका खाता भी नहीं खुला है. इसका प्रमुख कारण चुनाव में टिकट के मामले में इनकी भागीदारी उस हिसाब से नहीं हो पाती, जिस हिसाब से होनी चाहिए.

विजयलक्ष्मी मंजू के बाद केतकी नाम हुआ शामिल

पुरषों के साथ हर जगह हमसफर बन चुकी महिलाओं को चुनाव लड़ाने पर हर पार्टी पीछे नजर आती हैं. यहीं कारण है कि जो महिलाएं ही कामयाब रही थी, लेकिन 10 मार्च 2022 की तारीख में इस संख्या में इजाफा करते हुए इसमें केतकी सिंह का नाम भी शामिल कर दिया है. इसके पूर्व 80 के दशक में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से तब के कद्दावर कांग्रेसी नेता बच्चा पाठक को विजयलक्ष्मी ने शिकस्त देकर दो बार विधायक बनी थी. इसी प्रकार 1996 के उपचुनाव में निर्दल और साल 2007 में बलिया नगर विधानसभा से मंजू सिंह बसपा के टिकट पर विधानसभा पहुंच सकी थी, केतकी सिंह नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को मात देकर इस फेहरिस्त में अपना नाम शामिल कराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *