नही रहे रामलीला में रावण का अभिनय करने वाले बृजकिशोर आजाद

बिल्थरारोड। नगर के वार्ड नम्बर 09 नवकापुरा निवासी रामलीला में रावण का जीवंत मंचन कर लोगो के दिलो पर राज करने वाले और रामलीला समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश डेविड के पिता बृजकिशोर आजाद का 87 वर्ष का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। ज्ञात हो कि बृजकिशोर आजाद प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त थे। सेवाकाल के दौरान भी बृजकिशोर आजाद नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान के रामलीला में रावण का अभिनय करते थे। रामलीला में रावण की भूमिका में जीवंत मंचन से लोगो को भावविभोर कर देते थे। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। अपराहन बाद उनका अंतिम संस्कार तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट कर दिया गया। इस मौके पर नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *