समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव के 83 वें जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

बिल्थरारोड। देश के पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री , सपा के संस्थापक स्व0 मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिन पर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने अपने पैतृक आवास टगुनिया में मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जन्मदिन पर नमन किया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। और उनके विचारों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। इस मौके पर अनिल यादव, सोनू यादव ,मंटू यादव सहित भारी संख्या सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *