शिक्षा एक समान की मुहिम लेकर दिल्ली तक साइकिल यात्रा करने अरशद हिंदुस्तानी का ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

बिल्थरारोड। ग्रामसभा बांसपार बहोरवां के ग्राम प्रधान कन्हैया माली ने पूरे देश मे शिक्षा एक समान के लिए दिल्ली तक साइकिल यात्रा करने वाले टीम एक सदस्य अरशद हिंदुस्तानी के रविवार आवास पर पहुंच कर अंगवस्त्र व घड़ी भेंट कर किया सम्मानित। पूरे देश मे शिक्षा एक समान करने के मुहिम को लेकर राधेश्याम यादव के नेतृत्व में बलिया से दिल्ली तक की साइकिल यात्रा कर शिक्षा समान की मांग कर वापस दिल्ली से वापस रविवार को घर आने पर ग्राम प्रधान ने टीम के सदस्य को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि जो भी समाज के प्रति कार्य करेगा देश के प्रति तरक्की के लिए कार्य करेगा उसको बढ़-चढ़कर हम सम्मानित करेंगे उसको सहयोग करें उसके साथ खड़े रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *