सड़क दुर्घटना में चार युवक गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चौकियां – नगरा मार्ग पर तीरनई खिजिरपुर चट्टी के पास गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे सड़क के किनारे शौच कर रहे युवक के ऊपर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे चारो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिससे आनन फानन में लोगो की मदद से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने तीन की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरनई चट्टी पर सड़क के किनारे प्रदुम्न 42 वर्ष शौच कर रहे थे। इसी बीच नगरा के तरफ से शुभम 20 वर्ष, पवन 18 वर्ष, संदीप 25 वर्ष एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। और शौच कर रहे प्रदुम्न को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क पर दूर जा गिरे। जिससे प्रदुम्न, शुभम, संदीप और पवन चारो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने प्रदुम्न, शुभम और पवन की स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया।

हॉस्पिटल में मौके पर मौजूद लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *