सर्वसमाज का सम्मान भाजपा मे निहित :- बाल्मीकि त्रिपाठी

बिल्थरारोड बलिया /उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के निदेशक तथा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने उक्त उद्गार, बलिया जिले के बिलथरा रोड तहसील के अंतर्गत ससना गाँव मे स्थित स्वामी शिवनारायण जी के प्रसिध् सिद्ध पीठ तपोभूमि पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम मे कही!

राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने राजनीतिक जीवन के परम मित्र भाजपा के वरिष्ठ नेता, श्री रमेश कुमार सिंह जी के यहाँ आयोजित स्वागत संबोधन मे व्यक्त किया! अपने उद्बोधन मे उन्होंने कहा कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश प्रादेशिक फेडरेशन लिमिटेड का निदेशक बना कर हर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है! बिलथरा रोड मे अपने राजनीतिक जीवन मे सन् 1977 मे जनसंघ से लेकर, संघ तथा फिर भारतीय जनता पार्टी मे लम्बे समय तक कार्यकर्ता और वरिष्ठ छात्र नेता टीडी कालेज रहे, श्री रमेश कुमार सिंह जी के बिताए हुए यादों को भी सुनाकर पुरानी बातों को जीवंत कर दिये! स्वागत कार्यक्रम मे सर्वप्रथम माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम के आयोजक श्री रमेश सिंह जी ने अंगवस्त्र से अपने माननीय मंत्री जी का स्वागत किया! तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाहिद भाई ने स्मृति चिन्ह भेंट किया!
कार्यक्रम मे अखोप ग्राम सभा के प्रधान प्रवीण कुमार, बनकरा सैयद बुख़ारा के प्रधान परविंदर सिंह, अनिल सिंह , रघुबीर राजभर , अनिरूद्ध सिंह , दुर्गविजय सिंह , हरिंदर सिंह , दिवाकर सिंह ,आयुष सिंह , भूपेश ,चंद्रभान मुनिब, त्रिभुवन पाल, सूर्य जीत सूर्या ,सहित तमाम ग्रामवासि उपस्थित थे,! कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुक्तेश्वर सिंह चुन्नु ने किया! अंत मे आये हुए सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के क्रम मे संस्थान के सचिव श्री कल्याण सिंह ने स्मृति चिन्ह के रूप मे, स्वामी शिवनारायण जी की छाया चित्र भेंट किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *