बुलडोजर की कार्यवाई को पुलिस का दिखावा मानकर आक्रोशित हो उठे ग्रामीण और सड़क पर उतर आए और जनप्रतिनिधियों को मौके पर आने की मांग करने लगे।

बिल्थरारोड। नगरा थाना क्षेत्र में किशोरी की घटना में कथित आरोपित के दुकान के आगे सड़क किनारे अतिक्रमण कर डाले गए टीनशेड को गिराए जाने के बाद स्थानीय लोग बुलडोजर की कार्यवाई को पुलिस का दिखावा मानकर आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर आए और जनप्रतिनिधियों को मौके पर आने की मांग करने लगे। उनका तर्क था कि अगर गिराना ही था तो पूरी दुकान गिरायी जाती नहीं तो केवल टीनशेड गिराकर आग में घी डालने का काम पुलिस द्वारा क्यों किया गया।
पुलिस का रविवार की सुबह कथित आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई उसके कुछ घण्टे बाद नगरा भीमपुरा मार्ग पर ताड़ीबड़ागांव चट्टी पर कथित आरोपी के दुकानपर डाले गए टीनशेड को ढहा दिया गया। उधर आरोपी के दुकान पर जेसीबी के चलने की बातें क्षेत्र में दौड़ने लगी। जिसे सुन लोग चट्टी की तरफ निकल पड़े। वहां जाने के बाद लोगों ने देखा तो दुकान के आगे टीनशेड डालकर अतिक्रमण किये गए भाग को ही गिराया गया था जिसके बाद लोग पुलिस के खिलाफ उग्र हो गए। और सड़क जाम कर दिया। जाम के बाद सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस भी पहुंच गए। जाम लगने वाले लोग तर्क करने लगे कि गिराना ही था तो पूरी दुकान गिराया जाता नहीं तो सिर्फ अतिक्रमण को साफ कराकर विद्वेष की भावना क्यों पैदा की जा रही है।सड़क पर उतरे लोगो से नगरा भीमपुरा सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस हलकान हो गयी ।।सी ओ रसड़ा के आश्वासन और सूझ बूझ से ग्रामीणों ने जाम समाप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *