साइबर अपराधियों का बेल्थरा रोड में जलवा कायम व्यापारी के खाते से 53000 उड़ाए !

पीड़ित

बिल्थरारोड/ इण्टरनेट की दुनिया में बैंक खातों से धन उड़ाने के प्रतिदिन नये-नये तरीके सुनने को मिलने लगे हैं। साईवर अपराध की इस दुनिया में  रामचंद्र जायसवाल व्यापारी  के खाते से 10, 10,10 और 23 हजार 4 बार मे 53 हजार रुपये उड़ाने में साइबर अपराधियों ने सफलता पा लिया है।  जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 निवासी रामचंद्र जायसवाल के खाते से साइबर से जुडे़ अपराधियों ने 4 बार में 53 हजार रुपये  यूनियन बैंक के खाता से उड़ा दिये। घटना के शिकार पीड़ित की माने तो  मोबाईल नम्बर  पर जब पैसे कटने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए दूसरे दिन उपभोक्ता ने बैंक में जाकर के शिकायत दर्ज कराई तथा संबंधित अधिकारियों को ट्वीट के माध्यम से अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की बिल्थरा रोड में आए दिन बैंकों से ऐसे फ्रॉड गिरी की घटनाएं हो रही हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *