न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में गांधी जयंती, दुर्गा पूजा ,विजयदशमी के अवसर पर डांडिया, गरबा नृत्य

बिल्थरारोड /शनिवार को न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी बेल्थरा रोड के परिसर में गांधी जयंती, दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी के अवसर पर दाण्डिया गरबा नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण विद्यालय के प्रबंधक श्री सतीश दुबे एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम प्रसाद के द्वारा किया गया।
डण्डिया एवं गरबा नृत्य में बच्चों ने उत्साह दिखाया। शिक्षकों ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं आँचल, गरिमा, श्रेया, सानिया, सिद्धि, अबुवंशा, कायनात द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में रुमिता शर्मा, संध्या सिंह, आनंद श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, ज़ीशान, अमर सिंह, विशाल, अदनान, सुजीत, सतेंद्र, रवि शंकर, राकेश जायसवाल, जयेन्द्र समेत सभी शिक्षकगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *