थाना परिसर में सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास


बिल्थरारोड / उभांव थाना परिसर में बुधवार को सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया गया। बीडीओ मधु छंदा सिंह और उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत शिलान्यास किया। जिसके बाद यहां लगभग 10 लाख की लागत से क्षेत्र पंचायत से बनने वाले सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू हो गया। इस शौचालय में महिला पुरुष के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने बताया कि बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत से अगले छ माह में कुल तीन सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाना है। इसके तहत उभांव थाना परिसर, मिडिल स्कूल परिसर और हल्दीरामपुर श्री लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज परिसर में निर्माण किया जाना है। भूमि पूजन के दौरान इंस्पेक्टर अविनाश सिंह, एपीओ कामेश्वर सिंह, जेई दिलीप खरवार, सोनू सिंह, मो शाहरुख समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
