भूमि विकास सहकारी बैंक के पास सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से खुले चिकन की दुकान को अधिशासी अधिकारी ने उभांव इंस्पेक्टर से हटाने की मांग किया

बिल्थरारोड। मधुबन मार्ग पर भूमि विकास सहकारी बैंक के समीप और शिव मन्दिर से 50 मीटर दूरी पर नियम के विरुद्ध फ्रेस सोनू चिकेन की अवैध दुकान खोलने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा उभांव इंस्पेक्टर को पत्र देंकर उक्त दुकान को हटवाने व संचालक के खिलाफ करवाई करने का मांग किया गया है। नगर पंचायत के अधिकारी द्वारा दिये गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 1 के मधुबन मार्ग पर भूमि विकास सहकारी बैंक के समीप बिना लाइसेंस व बिना अनुमति के सोनू पुत्र रसीद द्वारा अवैध रूप से चिकेन की दुकान खोली गई है। जिसके दुर्गंध व गन्दगी से रिहायशी लोगो को परेशानी हो रही है। जिसको लेकर दुकान के संचालक सोनू को 14 सितम्बर को नगर पंचायत अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया था। किन्तु सोनू द्वारा कोई जबाब नही दिया गया और जबरजस्ती बेचा जा रहा है। इसको लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा उभांव इंस्पेक्टर को पत्र देकर उक्त दुकान को हटवाने व आवश्यक करवाई करने का मांग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *