गैस एजेंसी मालिक रणधीर गुप्ता की पूजा के दौरान नदी में गिरने से मौत बलिया देवरिया को जोड़ने वाले भागलपुर पुल पर हुआ हादसा, तलाश में जुटी पुलिस
भागलपुर।बलिया देवरिया को जोड़ने वाला सरजू नदी पर भागलपुर में बने पक्के पुल पर पूजा करने के दौरान अमन गैस एजेंसी सलेमपुर के मालिक एवं भाजपा नेता रणधीर गुप्ता की नदी में गिरने से मौत हो गई ।उनके कार का चालक बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया , लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव का पता नहीं लग सका है । परिजन सहित सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमे हुए हैं। घाघरा नदी के उफान पर होने के कारण खोजबीन में परेशानी हो रही है l
सलेमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 लोहिया नगर वार्ड निवासी रणधीर गुप्ता (45) वर्ष पुत्र ओमप्रकाश उर्फ नथुनी गुप्ता बुधवार की दोपहर अपनी निजी कार यूपी 32 जे एच 9196 से बेल्थरा रोड जा रहे थे। वह भागलपुर पुल पर कार से उतरकर अगरबत्ती और कपूर जलाकर पूजा करने लगे। इसी बीच उनका पैर रेलिंग के पास से फिसल गया। जिससे वह नदी में जा गिरे। इसकी सूचना कार के चालक ने परिजनों को दी। परिजनों के सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने छानबीन में जुटी है, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। घटना की सूचना पर परिजनों और सगे सम्बन्धियों का रो रोकर बुरा हाल है l इस घटना की सूचना पर नगरवासी हतप्रभ और दुखी हैं l

