टन्गुनिया गांव निवासी शहीद रामप्रवेश यादव की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई

बिल्थरारोड । क्षेत्र के टंगुनियां गांव निवासी शहीद रामप्रवेश यादव की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को टंगुनियां-सोनाडीह मार्ग पर स्थित शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से किया गया।तत्पश्चात शहीद स्तंभ पर दीप प्रज्वलित करने के बाद माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव ने शहीद रामप्रवेश यादव की शहादत को सलाम करते हुए उनके आदर्शों के अनुरूप देश रक्षा का संकल्प व्यक्त किया। वही जिला पंचायत सदस्य हरेराम यादव ने कहा कि शहीद रामप्रवेश ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम अंकित कर दिया,उनकी शहादत हमेशा लोगों को देश रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।ग्राम प्रधान महेश यादव ने शहीद के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील की।उंन्होने युवा वर्ग से शहीदों के आदर्शों को आत्मसात कर सशक्त भारत निर्माण के लिए एकजुटता का आवाहन किया।इस दौरान शहीद के दोनों पुत्र आयूष और पीयूष को सभी उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया।शहीद के पिता लालबचन यादव ने कहा कि देश की रक्षा के लिए पुत्र के बलिदान से गौरवान्वित हूं।शहीद की माँ विद्यावती देवी, पत्नी चिंता देवी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए फफक कर रो पड़ी।शहीद के दोनों पुत्रों आयुष और पीयूष ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस मौके पर गोल्डन यादव, राजकुमार, राजेश राजभर, रामशबद, लल्लन यादव, बिट्टू बाबा, आनंद यादव, संजय यादव, राजेश पासवान, हिमांशु विक्की, प्रभु, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।ज्ञात हो कि रामप्रवेश यादव जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल पोस्ट पर एसएसबी के 14 वीं बटालियन में तैनात थे । जो 20 सितम्बर 2017 को पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में शहीद हो गये।
