जूनियर हाईस्कूल सीयर के प्रांगण में कैम्प लगाकर मंगलवार को बनेंगा यूडीडी/ दिव्यांग प्रमाण पत्र

बिल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में पूर्व में जिनका रजिस्ट्रेशन है उनका यूडीडी / दिव्यांग प्रमाण पत्र मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर बनाया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी सीयर के अंतर्गत 331 दिव्यांग लोगो का रजिस्ट्रेशन है। इसके लिए सम्बंधित गांव के आशा कार्यकत्री और एएनएम को सम्बंधित लोगो को जानकारी देने के लिये निर्देश दे दिया गया है। वे लोग मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल सीयर पर पहुँचकर अपना यूडीडी/ दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवा ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *