चरौवा शहीद दिवस में नही पहुंचे वर्तमान जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला, पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया तथा सपा नेता व अन्य लोगो ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को किया नमन

बिल्थरारोड। चरौवा बलिदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र के चरौवा गांव स्थित स्मारक स्थल पर क्षेत्र का कोई भी वर्तमान जनप्रतिनिधि ( विधायक व सांसद )व स्थानीय प्रशासनिक अमला भी नही पहुँचा। एसडीएम दीपशिखा सिंह व तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय और पुलिस प्रशासन के शहीद स्थल पर नही आने से लोगो में नाराजगी देखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। झंडारोहण होते ही इंकलाब जिंदाबाद भारत माता की जय के नारों से पूरा आसमान गुंजायमान हो उठा इसके बाद शहीद स्मारक पर पहुंचे लोगों ने स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।भाजपा के पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया ने कहा कि इस देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए चरौवाँ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो की ही देन हैं कि हम स्वतंत्र रूप से जीवन यापन कर रहे हैं, आज के वर्तमान पीढ़ी को इन सेनानियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है आज देश स्वतंत्र है अब लोगो को देश के लिए मरने की नही बल्कि देश के लिए जीने की आवश्यकता है और इसकी जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है जो अपने अतीत के गौरव को पुनः स्थापित करें।वही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने चरौवा बलिदान दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेते समय पुरुष ,महिलाओं के साथ पशुओं ने भी अपनी जान की बाजी लगाए थे।चरौवा गांव के देश की आजादी के लिए गोरो के हाथों शहीद खर बियार, शिव शंकर सिंह, मंगला सिंह, और नारी शक्ति मकतुलिया मालिन के कुर्बानियों को याद किया गया।इस मौके पर सहकारी बैंक के डायरेक्टर व सपा के पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव रूद्रप्रताप यादव, भाजपा मालीपुर मण्डल अध्यक्ष शशि प्रकाश चौरसिया , ग्राम प्रधान देवेन्द्र यादव, सुबास यादव, अंगद यादव, अवनीश सिंह, प्रिंस सिंह,मुन्ना सिंह, शिवा जी यादव, सुनील कनौजिया, प्रवीण वर्मा आदि लोग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह व संचालन ग्रामप्रधान देवेन्द्र यादव ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *