सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिल्थरारोड। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव में अमृत महोत्सव के रूप में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र व वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने झंडारोहण कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुति कर लोगो को अपने कला मन्चन से भाव विभोर कर दिया। वही एनसीसी और स्काउट और गाइड व ताइक्वांडो के बच्चों ने परेड करते हुए तिरंगे ( राष्ट्रीय ध्वज )का सलामी लिया। बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति पर प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र ने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप लोग देश के भविष्य है। कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण हो गया और हम लोग 76 वा स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। साथ ही उन्होंने देश के शहीदों को नमन किया। वही वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक व विद्यालय स्टॉप मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *