नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने तिरँगा यात्रा निकालकर नगरवासियों को तिरँगा वितरित कर आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरँगा लगाने के लिए अपील किया।
बिल्थरारोड। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश मे मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में शनिवार शाम को नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में तिरँगा यात्रा निकाला गया। तिरँगा यात्रा में लोग जन जन ने यह ठाना है घर घर तिरँगा फहराना है के नारों के साथ आगे आगे भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने नगर वासियों और दुकानदारों को तिरँगा वितरित किया। साथ ही पूरा नगर भ्रमण कर लोगो को देश प्रेम के प्रति और घर पर तिरँगा लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि घर- घर तिरँगा कार्यक्रम 11 से 17 अगस्त चलेगा। और घरों पर तिरँगा फहराना है। आजादी के अमृत महोत्सव के तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के ईओ ब्रजेश गुप्ता, सभासद चन्द्रभूषण वर्मा पिक्की, राममनोहर गांधी, सतीश गुप्ता, अमित जायसवाल, अंजय राव, मृत्युंजय गुप्ता, विनोद जायसवाल, आलोक गुप्ता, विश्वनाथ आदि सहित नगर पंचायत के सभी सभासद और कर्मचारी शामिल रहे।

