शिक्षा एक समान हो का समर्थन करने पर सपा नेता व एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष अमानुल हक़ अब्बासी का टीम ने किया स्वागत

बिल्थरारोड। तहसील प्रागंण मे मंगलवार को “शिक्षा एक समान हो” की टीम के साथियों ने मशहुर शायर जनाब अरशद हिंदस्तानी के क़यादत मे समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष एआईएमआईएम अमानुल हक़ अब्बासी एडवोकेट को माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान अमानुल हक़ अब्बासी ने अपनी पुरी टीम के साथ एक समान शिक्षा हो का समर्थन करते हुए कहा कि देश मे एक तरह की शिक्षा ज़रूरी है । उन्होंने कहा कि पूरे देश मे एक समान शिक्षा होनी चाहिए, चाहे अमीर का बेटा हो या चाहे गरीब का बेटा हो सबका समान अधिकार है इस लिए सबकी शिक्षा एक समान होनी चाहिए। कहा कि राधेश्याम यादव के नेतृत्व मे 11 अक्टूबर 2022 को सामजवादी चिंतक जनाब रघु ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू होने वाली साईकिल यात्रा को जो लोकनायक जयप्रकाश नारायण के यौमे विलादत पर उनकी जन्म भूमि से होनी है उसमे शामिल रहेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान राम ,राशिद कमाल पाशा एडवोकेट, किशन ,सद्दाम , मोईन खान एडवोकेट मुजाहिद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *