नगर अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर के कांवरियों को किया रवाना

बिल्थरारोड। नगर से सोमवार को बाबा धाम के लिये सैकड़ों कावरियों का जत्था रवाना हुआ। कावरियों के बस को नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जाना से पूर्व कावरियों ने नगर के विभिन्न मंदिरों में मत्था टेक कर सुखमय यात्रा की कामना किया। इस दौरान बाबा के भक्तों के हर हर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजयमान हो उठा। इस मौके पर दिनेश यादव ,पप्पू गुप्त, संजय मिन्टू, आलोक कुमार गुप्ता , अंजय राव , मोनू गुप्ता ,मृत्युंजय गुप्ता ,बेल्थरा मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता ,राममनोहर गाँधी, पंकज मोदी, अमित जायसवाल,साथ मे बाबा धाम जाने वाले भक्त गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *