सीबीएसई बोर्ड का कक्षा 10 के आये परिणाम में एनएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर के छात्रों का रहा दबदबा

बिल्थरारोड। सीबीएसई बोर्ड के शुक्रवार को आये दसवीं के नतीजों में क्षेत्र के ससना बहादुरपुर स्थित एम एम डी पब्लिक स्कूल के मेधावियों का दबदबा रहा। शत प्रतिशत परिणाम रहने से विद्यार्थी से लेकर अभिभावक और शिक्षक से लेकर स्कूल प्रबंधन तक खुशी से झूम उठे। विद्यालय के छात्र ओंकार गुप्ता ने 97 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। स्वप्निल प्रकाश गुप्ता को 93 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा स्थान मिला है।सृष्टि गुप्ता ने 91.1 फीसदी अंक हासिल किए है।सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार दोपहर तक जो नतीजे घोषित किए, उसके मुताबिक एम एम डी पब्लिक स्कूल के ज्यादातर विद्यार्थी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए हैं।एम एम डी पब्लिक स्कूल में केक काटकर विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन प्रतीक राज सिंह और प्रधानाचार्य डा वेद प्रकाश तिवारी ने सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को केक खिलाया। इस विद्यालय के दसवीं कक्षा में रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। ज्यादातर विद्यार्थी 85 फीसदी से ज्यादा अंक पाकर उत्तीर्ण हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *