अज्ञात अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन पंचायत भवन को किया क्षतिग्रस्त

मौके पर पुलिस

बिल्थरारोड/ स्थानीय सीयर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदपुर दुगौली में रविवार की बीती रात में अज्ञात अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन पंचायत भवन की दीवार व उसके जंगले को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना की सूचना ग्राम प्रधान फूलमती देवी की ओर से भीमपुरा पुलिस को दे दी गई है। इस घटना की ग्राम के अन्दर सर्वत्र निन्दा की जा रही है। प्रधान प्रतिनिधि शक्ति सिंह ने 112 नम्बर पुलिस को घटना की सूचना देकर घटना स्थल पर बुलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *