बकरीद के नमाज के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, इंस्पेक्टर उभांव ने ईदगाहों का चक्रमण कर जायजा लिया

बिल्थरारोड। मुस्लिम बन्धुओं का कुर्बानी का त्योहार बकरीद( ईद उल अजहा) रविवार को पूरे क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाया गया । इस अवसर पर क्षेत्र के बिठुआ, उमरगंज , जहिरगंज, जामा मस्जिद,, उभांव, पड्सरा, तिरनई, फरसाटार, बासपार बहोरवा, पिपरौली बड़ागांव स्थित ईदगाहों पर सुबह में 7 बजे नमाज अदा की गयी। इसके उपरांत कुर्बानी करने का दौर शुरू हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की तरफ से चाकचौबंद प्रबन्ध था। ईदगाहो पर नमाज के दौरान उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह , चौकी इंचार्ज मदनलाल दल बल के साथ ईदगाहों का चक्रमण करते रहे। एसडीएम राजेश गुप्ता ने मुस्लिम बन्धुओ से कुर्बानी और त्योहार की लेकर जारी गाइड लाइन का पूर्णतः पालन करने का अपील किया। कहा कि गाइड लाइन का उलंघन करने वाले के खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी। इसलिए आप लोग आपसी सौहार्द और अमन चैन के साथ बकरीद के त्योहार को मनाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *