प्रदर्शनी के माध्यम से प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया

बिल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय सीयर और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र- छात्राओं और शिक्षकों द्वारा अपशिष्ट प्लास्टिक से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी रविवार को मिडिल स्कूल के प्रांगण में लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगो को प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान, दुष्परिणाम को अच्छे तरीके से समझाया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन राममनोहर गांधी सभासद एवम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ग्राम बिठुआ के द्वारा किया गया। सभासद नगर पंचायत बेल्थरारोड द्वारा बच्चों के पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्लास्टिक के नुकसान के संदेश को सराहा गया। प्रदर्शनी के आयोजन में ब्लॉक संसाधन केंद्र सीयर के एआरपी देवेन्द्र कुमार वर्मा एवं कृष्णा नंद सिंह, राकेश कुमार यादव, जय प्रकाश यादव, दिलीप कुशवाहा,सुनीता देवी ,शीलवती देवी, प्रेमलता,श्रीमती गीता, चंद्र प्रताप, राजेश,राजकुमार वर्मा आदि प्रतिभाग किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *