तीन पीढ़ियों से बसे लोगो पर गवई राजनीति के चलते पोखरी की जमीन को कब्जा करने का लगाया गया आरोप निराधार- ग्राम प्रधान रमाकांत राम

बिल्थरारोड। क्षेत्र के सीसयण्ड कला गांव में तीन पीढ़ी पहले ग्राम समाज की जमीन पर लगभग एक दर्जन गरीब निराश्रितो को गांव के लोगो द्वारा बसाये गए जमीन पर , गांव की राजनीतिक के चलते इन लोगो पर ग्राम समाज की भूमि को कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। जिसमे गांव के दूसरी बार ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। रामाकांत सुरक्षित सीट वर्तमान में ग्राम प्रधान है। पूर्व में भी ग्राम प्रधान रहे है। ग्राम प्रधान का इस सम्बंध में कहना है कि हमारे दादा के जमाने से गांव के बड़े लोगो के वसाये जाने पर यहाँ हमारा घर बना हुआ है। कोई नया निर्माण नही हो रहा है। लगभग एक दर्जन पिछड़ी और अनुसूचित जाति के लोगो का घर यहाँ बना हुआ है। पोखरी की जमीन को कोई नही इस समय कब्जा कर रहा है। जिस व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का आरोप मेरे ऊपर और रोजगार सेवक रामनिवास पर लगाया जा रहा है। वह व्यक्ति भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था किन्तु हार जाने के कारण गांव की राजनीति में चलते हमारे ऊपर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जो निराधार है।
