यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल और इण्टर के आये परिणाम में तहसील क्षेत्र के छात्रों ने जिले के टॉपटेन में अपना परचम लहराया

जिले में पांचवें नंबर पर हर्ष मौर्य
जिले में दसवें नंबर पर निजामुद्दीन अंसारी

बिल्थरारोड। यूपी बोर्ड परीक्षा का हाईस्कूल और इण्टर का शनिवार को आये परिणाम में तहसील क्षेत्र के कई छात्रों ने जिले में टॉपटेन में अपना परचम लहराया। हाईस्कूल में ज्ञान ज्योति स्कूल कुशहा ब्राह्मण जजौली के विशाल यादव ने जिले में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाँचवा स्थान , विकास यादव 91.83 अंक प्राप्त कर 10 वा स्थान वही तीलेश्वरी देवी कन्या विद्यालय गौरा भीमपुरा की अंशिका प्रजापति 92,67 अंक प्राप्त कर छठवा स्थान, अर्पिता पासवान 92,33 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान और अंशिका शर्मा ने 91,83 अंक प्राप्त कर बालिका 10 वा स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता और गुरुजनों के साथ साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। वही इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के आये परिणाम में जीएम ए एम इण्टर कालेज बिल्थरारोड के हर्ष मौर्य ने जिले के टॉपटेन सूची में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पाचवा स्थान और नजीमुद्दीन अंसारी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 10 वा स्थान प्राप्त कर परिजनों , गुरुजनों और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *