आवास आवंटन में अधिकारियों द्वारा नही बुलाये जाने पर विधायक दुखी

बिल्थरारोड। बीते मंगलवार को तहसील सभागार में जिला पंचायत डाक बंगले में बने आसरा आवास का आवंटन होने के दौरान क्षेत्रीय विधायक हंसू राम को उक्त कार्यक्रम में नही बुलाये जाने पर विधायक ने अपने को अपमानित महसूस कर रहे है। विधायक का कहना है कि किसी भी दल पार्टी की सरकार हो किन्तु जिस भी पार्टी का विधायक हो उसे किसी भी कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा नही बुलाया जाना जनप्रतिनिधि का घोर अपमान करना है। कहा कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी से किया गया है। समय आने पर विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाऊँगा। विधायक का कहना है कि 10 वर्ष पूर्व बने आसरा आवास के आवंटन का कार्य मेरे प्रयास से नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलने के बाद शुरू हुआ। मंगलवार को उपजिलाधिकारी और परियोजना अधिकारी की देखरेख में 42 आसरा आवास तहसील सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान पात्रों को आवंटित किया गया। किन्तु मुझे आवास आवंटन कार्यक्रम में अधिकारी द्वारा नही बुलाया गया। विधायक ने सोशल मीडिया और फेसबुक पर भी लिखकर अधिकारियों के प्रति रोष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *