जिलापंचायत डाकबंगला के समीप 10 वर्ष पूर्व बने आसरा आवास आवंटित होते ही पात्रों के चेहरे खिल उठे

बिल्थरारोड। जिलापंचायत डाकबंगला के समीप 10 वर्ष पूर्व बने आसरा आवास का आवंटन 42 लाभार्थियों को मंगलवार को तहसील सभागार उपजिलाधिकारी, नगर चेयरमैन और ईओ की मौजूदगी में कर दिया गया। आवास आवंटित होते ही पात्रों के चेहरे खिल उठे । ज्ञात हो कि विगत कई वर्ष पूर्व उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड अध्यक्षता में पूर्व में गठित आवास आवंटन समिति द्वारा 42 पात्रों का चयन विगत कई वर्ष पूर्व किया जा चुका था। 2 वर्ष पूर्व में आवास आवंटन के नाम पर आवास में रह रहे लोगो को खाली करा दिया गया था। गरीब आवास आवंटन न होने से खुले आसमान के नीचे निराश्रित के रूप में रात गुजार रहे थे। मंगलवार को तहसीलदार सभागार में उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता, नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, ईओ ब्रजेश कुमार गुप्त और नायब तहसीलदार दीपक सिंह की मौजूदगी में आसरा आवास के लिए चयनित 42 पात्रों का लाईटरी के द्वारा एक छोटी बच्ची के माध्यम से आवास का नम्बर आवंटन किया गया। आवास नम्बर आवंटित होते ही खुले आसमान के निचे रहने वाले गरीबो के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता और नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना हम लोगो का कर्तव्य है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सके। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, अमित जायसवाल, राममनोहर गाँधी, विनोद जायसवाल, सभासद पिक्की वर्मा, अंचल वर्मा, गुड्डू जायसवाल, परवेज हमजा उर्फ गुड्डू आदि और लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *