प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र यूनिक कम्प्यूटर एन्ड कंपटीटिव क्लासेज में छात्र/ छात्राओं को ड्रेस वितरित



बिल्थरारोड। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत चल रहे नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर चौधरी चरण सिंह तिराहा के समीप यूनिक कम्प्यूटर एण्ड कम्पेटेटिव क्लासेस में शनिवार को छात्र/ छात्राओं को ड्रेस वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक अरुण गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत लड़के और लड़कियों को अनेक क्षेत्र प्रशिक्षित कर रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। कम्प्यूटर शिक्षा आधुनिक युग मे युवाओं के रोजगार के लिए वरदान सावित हो रहा है। सभी विभागों में इसकी जरूरत है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस मौके पर प्रशिक्षक सर्वेश वर्मा, अजय सर, मोबिन सर तथा नेहा , निशु, काजल अमन उपस्थित रहे।
