एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक पेड़ में टकराने से दो की मौके पर मौत दो की हालत गंभीर

बलिया: जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर-बसन्तपुर पिच मार्ग पर अपायल मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को करीब साय 5 बजे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार चार युवकों में दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा दो गम्भीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार कैथवली निवासी सतीश राजभर (18 साल) पुत्र श्रीराम राजभर, राहुल राजभर (17 साल) पुत्र प्रभुनाथ राजभर, बन्धन राजभर (15 साल) पुत्र रामबहादुर राजभर,/राकेश राजभर (20 साल) पुत्र हीरालाल राजभर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हो बलिया के तरफ जा रहे थे.
तभी अपायल मोड़ के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर गढ्ढे मे पलट गई. जिससे सतीश राजभर व राहुल राजभर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जब कि बन्धन राजभर व राकेश राजभर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल भेज गया । वही पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुच दोनों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया.
